copyright

Wednesday, March 4, 2020

होली हास्य गीत सा रा रा रा संजय कौशिक 'विज्ञात'





होली हास्य गीत
सा रा रा रा
संजय कौशिक 'विज्ञात' 


1
रंग अबीरी जब उड़ा, करता खूब धमाल। 
छत पे जीजा देख कर, साली करे बबाल।।
चढ़ा बीबी का पारा।
जोगीरा सा रा रा रा।

2
होली का उपहार ले, जीजा करता प्यार।
वक्र दृष्टि बीबी पड़ी, साली संग फरार।
लिया जब रंग सहारा।
जोगीरा सा रा रा रा।

3
भर पिचकारी छोड़ता, बूढ़ा रंग अपार।
देख पुरातन यौवना, हँसती सोच विचार।
दिखे यौवन का मारा।
जोगीरा सा रा रा रा।

4
मस्त फाल्गुनी की लहर, आकर्षण का केंद्र।
देख गुलाबो की महक, चहके खूब  महेंद्र।
हवा की बहकी धारा।
जोगीरा सा रा रा रा।

5
हँसती खिलती ये धरा, देख दिशा चहुँ ओर।
फाल्गुन पर यौवन चमक, दिखते वृद्ध किशोर।
युवा मौसम ये प्यारा।
जोगीरा सा रा रा रा।

6
हरियाणे की गौरियाँ, होली के ये काज। 
मारे सबको कोलड़े, बचके रहना आज। 
धड़ाधड़ सबको मारा।
जोगीरा सा रा रा रा।

7
देवर हाथ अबीर ले, ढूंढे भाभी गाल।
बोला भाभी कोलड़ा, और बिगाड़ी चाल।
माजरा समझो न्यारा।
जोगीरा सा रा रा रा।

8
देवर पिचकारी लिये, दौड़ा भाभी ओर। 
दाँव लगा भाभी गई, जाऊ करती शोर।
पिटा बीबी से हारा।
जोगीरा सा रा रा रा।

होली खेलो आप जब, रखना इतना ध्यान।
प्रीत भरा ये खेल हो, बिगड़े कभी न मान।
लगे जो सबको प्यारा।
जोगीरा सा रा रा रा।

10 
उत्तम होली पर्व का, सार्थक ये संदेश।
रंगों से मिल-जुल रहो, सुंदर हो परिवेश। 
यही संदेश हमारा।
जोगीरा सा रा रा।

संजय कौशिक 'विज्ञात'

15 comments:

  1. कमाल का होली हास्य गीत 😀😀😀 नमन आपकी लेखनी को जो हर विधा,हर रस और हर विषय पर शानदार सृजन करती है 🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  2. होली का सुंदर चित्रण

    ReplyDelete
  3. हास्य रस की रचना में भी अंत में सुन्दर संदेश देती खूबसूरत रचना👌👌👌👌👌👏👏👏👏👏👏आपकी रचना ने तो अभी से होली के रंग में रंग दिया सभी को....बहुत खूब👏👏👏👏👏👌👌👌👌

    ReplyDelete
  4. बहुत ही सुन्दर हास्य कविता 👌👌

    ReplyDelete
  5. उत्तम होली पर्व का, सार्थक ये संदेश।
    रंगों से मिल-जुल रहो, सुंदर हो परिवेश।
    यही संदेश हमारा।
    जोगीरा सा रा रा।

    बेहतरीन और लाजवाब होली हास्य गीत
    आप को और आप की लेखनी को नमन
    होली की बहुत बहुत बधाई आदरणीय

    ReplyDelete
  6. उत्तम होली पर्व का, सार्थक ये संदेश।
    रंगों से मिल-जुल रहो, सुंदर हो परिवेश।
    यही संदेश हमारा।
    जोगीरा सा रा रा।

    बेहतरीन और लाजवाब होली हास्य गीत
    आप को और आप की लेखनी को नमन
    होली की बहुत बहुत बधाई आदरणीय

    ReplyDelete
  7. सार्थक संदेश 🙏🙏होली के रंग हास्य के संग 👌👌👌
    वाह आदरणीय बहुत सुन्दर👏👏👏 एक नई विधा, नमन आपको 🙏🙏

    ReplyDelete
  8. बहुत सुंदर सृजन सर
    सादर

    ReplyDelete